मैं, रश्मि सिंह, जिला अध्यक्ष, आजाद क्रांति पार्टी महिला मोर्चा, चित्रकूट, अपनी महिला सेना टीम की सदस्य संगीता देवी, रिंकी देवी, गुंजन देवी, पीड़िता महक एवं उनकी माता के साथ पहले महिला थाने में प्रार्थना पत्र देने पहुँची। इसके बाद हम सभी नरैनी थाना क्षेत्र गए, जहाँ पुलिस की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले का शांतिपूर्ण समाधान कराया गया तथा आपसी सहमति से सुलहनामा कराया गया।
सभी पक्षों को समझाया गया कि वे आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग के साथ रहें। महक को अपने बच्चों और पति के साथ शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत करने की सलाह दी गई तथा परिवार के अन्य सदस्यों को भी किसी प्रकार का उत्पीड़न या विवाद न करने की हिदायत दी गई।
मैं, रश्मि सिंह, जिला अध्यक्ष, आजाद क्रांति पार्टी महिला मोर्चा, चित्रकूट, यह कहना चाहती हूँ कि आजाद क्रांति पार्टी हर उस महिला के साथ खड़ी है जो किसी भी प्रकार के अन्याय, उत्पीड़न या परेशानी का सामना कर रही है। यदि भविष्य में महक या किसी अन्य महिला के साथ कोई अन्याय होता है, तो महिला सेना उसके अधिकारों की रक्षा और कानूनी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
“नारी सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए आजाद क्रांति पार्टी महिला मोर्चा, चित्रकूट सदैव महिलाओं
https://shorturl.fm/wIkTu
https://shorturl.fm/ykBVK
https://shorturl.fm/PCzau