हमारा एजेंडा और प्रतिबद्धताएं

सामाजिक परिवर्तन और समावेशी विकास के लिए वचन और वादे

"जीना कोई बहुत बड़ी बात नहीं, बड़ी बात है स्वाभिमान से जीना।"

— बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकर

हमारी दृष्टि

AZAD KRANTI PARTY केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि वंचित समाज में जन्मे महापुरुषों के सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति व स्वाभिमान के सपनों को साकार करने वाला एक आंदोलन है।

मुख्य उद्देश्य

AZAD KRANTI PARTY

1

सामाजिक और आर्थिक समानता

पार्टी सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देगी और इसके लिए काम करेगी।

2

सामाजिक परिवर्तन

AZAD KRANTI PARTY सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देगी

3

शिक्षा और स्वास्थ्य

पार्टी का स्पष्ट मत है कि भेदभावपूर्ण शिक्षा व्यवस्था समाप्त की जाए और अमीर-गरीब सभी के लिए एक समान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति लागू की जाए। AZAD KRANTI PARTY भेदभावपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था को समाप्त कर एक समान, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली लागू कराएगी और सभी नागरिकों के लिए भेदभाव रहित स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर कार्य करेगी।

4

काम के अधिकार

सत्ता में आने पर पार्टी भारतीय युवाओं के लिए 'काम के अधिकार' का कानून संसद से पारित कराकर लागू करेगी, जिससे हर युवा को सम्मानजनक रोजगार की गारंटी मिलेगी।

5

न्यूनतम मजदूरी

न्यूनतम मजदूरी के निर्धारण का स्पष्ट फार्मूला बनाकर सभी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की जाएगी।

6

आरक्षण

जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' के सिद्धांत के आधार पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी और सरकारी व निजी क्षेत्र में आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

7

समान अधिकार

अमीर और गरीब के बीच शिक्षा, न्याय और स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने के लिए AZAD KRANTI PARTY संकल्पित है।

8

लैंगिक समानता

लैंगिक असमानता को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

9

मूलभूत सुविधाएं

सभी ग्रामीण एवं शहरी आर्थिक और सामाजिक रूप से उपेक्षित लोगों को स्वच्छ पानी, स्वच्छ हवा, आवास, बिजली और सड़क की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

10

वैज्ञानिक दृष्टिकोण

ज्ञान आधारित सोच पर आधारित समाज की संरचना को प्रोत्साहित किया जाएगा और तकनीक के आधार पर विकासवादी सोच को आगे बढ़ाया जाएगा।

आर्थिक नीति

1

आर्थिक व्यवस्था

AZAD KRANTI PARTY अगर सत्ता में आती है तो आर्थिक व्यवस्था को समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रख कर बनाया जाएगा

2

उद्योगों का विकास

लघु और कुटीर उद्योगों के उत्थान का प्रयास किया जाएगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उद्योगों के योगदान को बढ़ाया जाएगा।

3

किसानों का विकास

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाएगा और न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP की गारंटी सुनिश्चित की जाएगी।

4

भूमि सुधार

जिनके पास शहर में मकान नहीं है और जो गाँव में भूमिहीन हैं, उन्हें आवासीय अधिकार सुनिश्चित किए जाने चाहिए—गाँव में भूमि और शहर में मकान प्रदान किया जाना चाहिए।

सामाजिक नीति

1

सामाजिक समानता

बहुजन महापुरुषों की शिक्षाओं पर आधारित सामाजिक समानता स्थापित की जाएगी और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जाएगा।

2

महिलाओं के अधिकार

पार्टी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेगी, उनके उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगी। महिलाओं के मान, सम्मान और स्वाभिमान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। वंचित महिलाओं को सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से मुख्यधारा में लाया जाएगा।

3

बाल अधिकार

पार्टी बाल अधिकारों की रक्षा करेगी और शिक्षा, खेलकूद तथा समग्र विकास के अधिकारों को सुनिश्चित करेगी

पर्यावरण नीति

1

पर्यावरण संरक्षण

ध्वनि, वायु और जल प्रदूषण को समाप्त करने हेतु कठोर कदम उठाए जाएंगे।

2

वनस्पति और जीव-जन्तुओं का संरक्षण

वनस्पति और जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए कार्य करेगी और इसके लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगी

अंतर्राष्ट्रीय नीति

भारत की राजनीतिक स्वतंत्रता की रक्षा करेगी और बाहरी सुरक्षा को बढ़ावा देगी। विश्व शांति, सैन्य खतरों का विरोध, निरस्त्रीकरण की पहल का समर्थन, और पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण आर्थिक सहयोग के साथ बढ़ावा दिया जाएगा।

Scroll to Top