आजाद क्रांति पार्टी महिला मोर्चा, चित्रकूट की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने महिला सेना टीम की सदस्य संगीता देवी, रिंकी देवी एवं गुंजन देवी के साथ पीड़िता महक एवं उनकी माता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पहले महिला थाने में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसके उपरांत सभी लोग नरैनी थाना क्षेत्र पहुँचे, जहाँ पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले का शांतिपूर्ण समाधान कराया गया तथा आपसी सहमति से सुलहनामा संपन्न कराया गया..
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने दोनों पक्षों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ रहने की सलाह दी तथा परिवार के सभी सदस्यों से भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद या उत्पीड़न न करने का आग्रह किया। साथ ही महक को अपने पति एवं बच्चों के साथ सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया गया..
आजाद क्रांति पार्टी महिला मोर्चा, चित्रकूट महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। किसी भी महिला के साथ अन्याय, उत्पीड़न या शोषण की स्थिति में पार्टी एवं महिला मोर्चा पूरी मजबूती के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा..!!
“नारी सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए आजाद क्रांति पार्टी महिला मोर्चा सदैव तत्पर है।”
https://shorturl.fm/xlr1q
https://shorturl.fm/k0Zje
https://shorturl.fm/3i84N
https://shorturl.fm/TjvaZ
https://shorturl.fm/IHFM4
https://shorturl.fm/KQvO8
https://shorturl.fm/7Hhrc
https://shorturl.fm/CqKyD