आज़ाद क्रांति पार्टी की ओर से चल रहे धरना-प्रदर्शन का आज 13 दिन है

आज़ाद क्रांति पार्टी की ओर से चल रहे धरना-प्रदर्शन का आज 13 दिन है। दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी हमारी मांगों को सुनने या धरना स्थल पर आने की आवश्यकता नहीं समझ रहा है।

भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच, आज़ाद क्रांति पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज के क्रांतिकारी साथी एवं आम जनमानस लगातार धरना स्थल पर डटे हुए हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की उदासीनता अत्यंत दुखद और निंदनीय है।

हम शासन-प्रशासन को स्पष्ट रूप से बताना चाहते हैं कि महाराजा खेत सिंह खंगार जी के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। महाराजा जी की खंडित प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित कराना हमारी प्रमुख मांग है और जब तक यह कार्य प्रारंभ नहीं होता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

आज़ाद क्रांति पार्टी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठा रही है, लेकिन यदि शासन-प्रशासन हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेता है, तो यह आंदोलन आगे और व्यापक रूप ले सकता है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

हम सभी समाजबंधुओं, युवाओं, माताओं, बहनों एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर इस सम्मान की लड़ाई को मजबूत बनाएं।

“महाराजा खेत सिंह खंगार जी का सम्मान, पूरे समाज का स्वाभिमान।”
“जब तक प्रतिमा नहीं लगेगी, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।”
“एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

12 thoughts on “आज़ाद क्रांति पार्टी की ओर से चल रहे धरना-प्रदर्शन का आज 13 दिन है”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top