आज दतिया विधानसभा के ग्राम अगोड़ा में आज़ाद क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीर सिंह खंगार जी के नेतृत्व में पार्टी प्रत्याशी श्री देवेश परिहार जी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस दौरान घर-घर जाकर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया गया तथा सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील की गई कि आगामी मतदान में श्री देवेश परिहार जी को भारी मतों से विजयी बनाकर दतिया के विकास, स्वाभिमान और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करें।
ग्राम अगोड़ा में जनता का अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि दतिया विधानसभा में परिवर्तन की लहर है और देवेश परिहार जी को जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
जन-जन की यही पुकार,
दतिया में इस बार – देवेश परिहार!