जन-जन का विश्वास,देवेश परिहार के साथ

आज दतिया विधानसभा के ग्राम नवनर में आज़ाद क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीर सिंह खंगार जी के नेतृत्व में पार्टी प्रत्याशी श्री देवेश परिहार जी के समर्थन में सघन जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर गांव के घर-घर पहुँचकर माताओं, बहनों, बुजुर्गों एवं युवा साथियों से आत्मीय संवाद किया गया तथा सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील की गई कि आगामी मतदान में श्री देवेश परिहार जी को भारी मतों से विजयी बनाकर दतिया के विकास, स्वाभिमान और जनहित की इस मुहिम को सशक्त बनाएं।

ग्रामीणों का उत्साह, विश्वास और भरपूर समर्थन यह दर्शा रहा है कि दतिया विधानसभा में परिवर्तन की लहर है और देवेश परिहार जी को जनता का व्यापक आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

जन-जन का विश्वास,
देवेश परिहार के साथ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top