धरना प्रदर्शन के पाँचवें दिन भी महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव जी की प्रतिमा पुनर्स्थापना की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहा।

अत्यधिक गर्मी और लगातार आंदोलन के कारण आज आज़ाद क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सूरज सिंह खंगार जी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। धरना स्थल पर पहुँची चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद उन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद न्याय और सम्मान की इस लड़ाई के प्रति उनका संकल्प अटूट है। आज़ाद क्रांति पार्टी एवं समस्त खंगार समाज महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव जी के सम्मान में चल रहे इस आंदोलन को अंतिम विजय तक जारी रखेगा।

“संघर्ष रुकेगा नहीं, सम्मान झुकेगा नहीं।”

महाराजाखेतसिंह_खंगार

आज़ादक्रांतिपार्टी

प्रतिमापुनर्स्थापनाआंदोलन

बांदा_धरना

8 thoughts on “धरना प्रदर्शन के पाँचवें दिन भी महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव जी की प्रतिमा पुनर्स्थापना की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहा।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top