आज रात 9:55 बजे धरना स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट साहब हमारे आंदोलन की हाल-खबर लेने पहुंचे Clone

आज रात 9:55 बजे धरना स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट साहब हमारे आंदोलन की हाल-खबर लेने पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों के साथ सकारात्मक और सम्मानजनक व्यवहार किया। इस दौरान आज़ाद क्रांति पार्टी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महाराजा खेत सिंह जूदेव जी की प्रतिमा स्थापित होने तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

हमने प्रशासन को संदेश दिया कि जब तक हमारे शरीर में एक भी बूंद खून और आखिरी सांस बाकी है, तब तक हम अपने स्वाभिमान और महाराजा खेत सिंह जूदेव जी के सम्मान की इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। हमारी मांग न्यायसंगत है और प्रतिमा स्थापना तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

“मूर्ति लगेगी, तभी संघर्ष रुकेगा!”
“सम्मान की लड़ाई है, आखिरी सांस तक जारी रहेगी!” ✊🚩

5 thoughts on “आज रात 9:55 बजे धरना स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट साहब हमारे आंदोलन की हाल-खबर लेने पहुंचे Clone”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top