क्षत्रिय खंगार समाज के आराध्य महाराजा श्री खेत सिंह खंगार जूदेव जी की प्रतिमा का तत्काल पुनर्स्थापन किया जाए – अन्यथा आंदोलन होगा और व्यापक
चित्रकूट 14जन चित्रकूटबांदा, संभागउत्तर प्रदेश के क्षत्रिय खंगार समाज के आराध्य महापुरुष महाराजा श्री खेत सिंह खंगार जूदेव जी की प्रतिमा खंडित होने के बाद भी आज तक उसका पुनर्स्थापन न होने से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी मांग को लेकर आज आजाद क्रांति पार्टी एवं क्षत्रिय खंगार समाज के नेतृत्व में बांदा में सैकड़ों समाजबंधुओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार एवं प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सूरज सिंह खंगार ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस प्रतिमा का उद्घाटन स्वयं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया था तथा उस अवसर पर उन्होंने महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव जी के शौर्य, इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को पूरे प्रदेश और देश के सामने सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया था, आज उसी महापुरुष की प्रतिमा खंडित होने के बाद भी महीनों से उसका पुनर्स्थापन नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बजट भी स्वीकृत हो चुका है, लेकिन आज तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि प्रतिमा कब बनेगी और कब स्थापित की जाएगी। लगातार केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जिससे समाज में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम किशोर बाल ने सरकार से मांग की कि महाराजा जूदेव जी की नई प्रतिमा का निर्माण एवं स्थापना कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए तथा इस पूरे प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
धरने में जिलाध्यक्ष (बांदा) रमेश सिंह खंगार उर्फ पप्पू, जिला उपाध्यक्ष (बांदा) कुंवर कुलदीप सिंह खंगार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष बिहारी गुप्ता, जिलाध्यक्ष (ललितपुर) कमल सिंह खंगार सहित सैकड़ों समाजबंधुओं ने भाग लिया।
धरना स्थल से सर्वसम्मति से सरकार से मांग की गई कि—
- महाराजा श्री खेत सिंह खंगार जूदेव जी की प्रतिमा का तत्काल सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापन कराया जाए।
- प्रतिमा निर्माण एवं स्थापना की निश्चित तिथि सार्वजनिक की जाए।
- प्रतिमा खंडित होने की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
- भविष्य में महापुरुषों के स्मारकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
सभी वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि क्षत्रिय खंगार समाज अपने इतिहास, सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। यदि शीघ्र प्रतिमा स्थापित नहीं की गई तो यह आंदोलन बुंदेलखंड से निकलकर पूरे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध रूप से चलाया जाएगा। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमर सिंह राठौरनेदी
Популярные песни 2026 скачать бесплатно https://shorturl.fm/DXlpZ
Последние новинки музыки 2026 скачать бесплатно – https://shorturl.fm/rrdv9
https://shorturl.fm/CCIKe