कल दिनांक 15 मार्च 2026 को अतर्रा (बबेरू) में आजाद क्रांति पार्टी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं पद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कई कर्मठ साथियों को पार्टी में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए पद वितरित किए गए तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई..
कार्यक्रम का वातावरण आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह से भरा रहा। आप सभी के स्नेह, सहयोग और समर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार..
आजाद क्रांति पार्टी सदैव समाज सेवा, संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है..!!