प्रेस विज्ञप्ति

प्रेस विज्ञप्ति

आजाद क्रांति पार्टी की तरफ से धरना प्रदर्शन का आज सातवां दिन

महाराजा खेत सिंह जूदेव जी की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित कराने की मांग को लेकर आजाद क्रांति पार्टी का धरना प्रदर्शन आज सातवें दिन भी जारी है। बीते छह दिनों से हम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत करा रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि तीन वर्षों से खंडित अवस्था में पड़ी महाराजा खेत सिंह जूदेव जी की प्रतिमा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मौन और उदासीन बना हुआ है।

हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि किसी भी महापुरुष का अपमान समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। महाराजा खेत सिंह जूदेव जी केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, इतिहास और सम्मान के प्रतीक हैं। यदि शासन-प्रशासन ने जल्द से जल्द प्रतिमा स्थापना का कार्य प्रारंभ नहीं किया, तो यह शांतिपूर्ण आंदोलन जनआक्रोश का रूप ले सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

आजाद क्रांति पार्टी अंतिम सांस तक महाराजा खेत सिंह जूदेव जी के सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी। हम सभी समाजबंधुओं, युवाओं, माताओं, बहनों और बुजुर्गों से आह्वान करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर इस संघर्ष को मजबूत बनाएं।

“सम्मान नहीं तो समझौता नहीं!”
“महाराजा खेत सिंह जूदेव जी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान!”
“प्रतिमा स्थापना तक संघर्ष जारी रहेगा!”

जय महाराजा खेत सिंह जूदेव जी!
जय भारत!

Scroll to Top