🚩 आज़ाद क्रांति पार्टी की हुंकार 🚩

धरना प्रदर्शन का आज छठवाँ दिन है। 13 जून से लगातार 24 घंटे चल रहे इस शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद शासन-प्रशासन अब तक मौन बना हुआ है। हमारी एक ही माँग है कि महाराजा खेत सिंह जूदेव जी की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित करने का कार्य तत्काल शुरू कराया जाए।

हम शासन और प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हैं कि अभी हमारा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा है, लेकिन यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो यही आंदोलन जनसैलाब और जनआंदोलन का रूप लेगा। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

देश के कोने-कोने में बैठे आज़ाद क्रांति पार्टी के क्रांतिकारी साथी और समाज के स्वाभिमानी लोग अपने महापुरुष का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

याद रखो प्रशासन!
जब सम्मान की बात आती है तो क्रांतिकारी झुकते नहीं, संघर्ष करते हैं।
जब तक महाराजा खेत सिंह जूदेव जी की प्रतिमा स्थापित नहीं होगी, तब तक यह संघर्ष रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं, झुकेगा नहीं।

“प्रतिमा स्थापना करो – सम्मान बहाल करो!”
“महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान!”
“संघर्ष हमारा जारी है, विजय हमारी तैयारी है!”

🚩 आज़ाद क्रांति पार्टी ज़िंदाबाद!
🚩 महाराजा खेत सिंह जूदेव अमर रहें! 🚩

1 thought on “🚩 आज़ाद क्रांति पार्टी की हुंकार 🚩”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top