आज आज़ाद क्रांति पार्टी, दतिया (मध्य प्रदेश) के जिला…

आज आज़ाद क्रांति पार्टी, दतिया (मध्य प्रदेश) के जिला अध्यक्ष देवेश परिहार जी द्वारा जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर बुंदेलखंड क्षेत्र में ₹1 एवं ₹2 के सिक्कों को पुनः प्रचलन में लाने की मांग की गई..

ज्ञापन में बताया गया कि जब ₹1 और ₹2 के सिक्के उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र एवं भोपाल सहित अन्य क्षेत्रों में वैध रूप से चल रहे हैं, तो बुंदेलखंड में इन्हें स्वीकार न किया जाना आम जनता के साथ अन्याय है…

सिक्कों के प्रचलन न होने से गरीब, मजदूर एवं आम नागरिकों को छोटी-छोटी आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, दवा, माचिस आदि की खरीदारी में अनावश्यक आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है…

जनहित को ध्यान में रखते हुए शासन से मांग की गई कि बुंदेलखंड क्षेत्र में भी ₹1 एवं ₹2 के सिक्कों का सुचारु रूप से प्रचलन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके…!!

5 thoughts on “आज आज़ाद क्रांति पार्टी, दतिया (मध्य प्रदेश) के जिला…”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top